लखनऊ 09 अगस्त (वार्ता)। बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती (President Mayawati) ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर देशवासियों (countrymen) से अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की है। सुश्री मायावती ने मंगलवार को कहा “ भारतीय तिरंगा झण्डा सभी को देश की आन व शान की याद दिलाता है तथा हर मेहनतकश भारतीय अपनी रोजी-रोटी की अनिवार्यता के कारण चाहे वो उसका प्रदर्शन नहीं कर पाता हो परन्तु वह राष्ट्रीय झण्डे का हमेशा दिल से जरूर सम्मान करता है। ” उन्होने कहा कि अब जब पूरा देश अंग्रेजों की गुलामी से आज़ादी के 75 वर्ष मना रहा है तो इस ख़ास मौके पर सभी देशवासियों को अपने घरों में तिरंगा झण्डा लगाकर उन्हें अपनी खुशी का प्रदर्शन जरूर करना चाहिए, बीएसपी की यह अपील। गौरतलब है कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार आजादी की 75वीं सालगिरह को अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। भाजपा ने इस मौके पर आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 09 , 2022, 12:50 PM