बिहार में राजग सरकार का आज अंतिम दिन : महबूब

Tue, Aug 09 , 2022, 12:10 PM

Source : Uni India

पटना 09 अगस्त (वार्ता)। भारत (India) की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी -लेनिनवादी (CPI-ML) के बिहार के बलरामपुर से विधायक महबूब आलम (MLA Mehboob Alam) ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार का आज अंतिम दिन है। श्री आलम ने मंगलवार को यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन की राबड़ी (Rabri) आवास पर होने वाली बैठक में शामिल होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में साफ कर दिया कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सबकुछ तय हो गया है। माले विधायक ने कहा कि आज बिहार सरकार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विदाई निश्चित है। इसे कोई भी रोक नहीं सकता है। वहीं, राजद विधायकों ने भी अब साफ कर दिया कि बिहार की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकने की पूरी तैयारी हो गई है। अब सिर्फ घोषणा किया जाना बाकी है। इस दौरान जब बैठक में शामिल होने पहुंचे विधायकों से पूछा गया कि महागठबंधन की तरफ के बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर किसी भी विधायक ने स्पष्ट कहने से मना कर दिया। वहीं, कुछ विधायकों ने कह दिया कि श्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups