मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सरकार द्वारा मुंबई नगर निगम अधिनियम और महाराष्ट्र नगर निगम अधिनियम में संशोधन के मद्देनजर राज्य के नौ नगर निगमों के होने वाले चुनावों के लिए आरक्षण की अधिसूचना (Notification of reservation) को राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को स्थगित कर दिया।
राज्य निर्वाचन आयोग (state election commission) ने राज्य के अन्य 14 नगर निगमों के आम चुनाव के लिए प्रकाशित होने वाले अंतिम आरक्षण की अधिसूचना को भी रोकने का निर्देश दिया है। राज्य के नौ नगर निगमों - मराठवाडा क्षेत्र के औरंगाबाद, नांदेड़-वाघाला, लातूर, परभणी और चंद्रपुर, भिवंडी-निजामपुर, मालेगांव, पनवेल तथा मीरा-भिंदर के चुनावों के लिए आज आरक्षण का मामला लटक गया। उल्लेखनीय है कि एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक के दौरान मुंबई नगर निगम अधिनियम में संशोधन करने का फैसला किया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 05 , 2022, 04:53 AM