टीआरएस करेगी मार्गरेट अल्वा का समर्थन

Fri, Aug 05 , 2022, 01:48 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता)। तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने उपराष्ट्रपति चुनाव में उपराष्ट्रपति पद (vice president) के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का समर्थन करने की घोषणा की है। तेलंगाना राष्ट्र समिति के संसदीय बोर्ड (parliamentary board) के अध्यक्ष के. केशव राव ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। केशव राव ने कहा कि टीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता में पार्टी ने यह फैसला किया है। टीआरएस के संसद में 16 सदस्य हैं।
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को और कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने पूर्व राज्यपाल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री मार्गरेट अल्वा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups