प्रतापगढ़, 05 अगस्त (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कुन्डा विधान सभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के आंदोलनरत पिता उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को सुबह घर में नजरबंद कर दिया। सिंह, इलाके में मौजूद एक मस्जिदनुमा पुराने दरवाजे (old mosque doors) को हटवाने की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से धरने पर बैठे थे। कुन्डा के उपजिलाधिकारी (SDM) के आदेश पर सिंह को आज सुबह उस समय ‘हाऊस अरेस्ट’ कर लिया गया, जब वह धरना स्थल से नित्य क्रिया के लिये अपने आवास ‘भदरी कोठी’ गये थे। जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार कापुी संख्या में पुलिस के जवान सुबह 06 बजे भदरी कोठी के सामने तैनात हो गये और सिंह को घर में ही नजरबंद कर दिया।
कुन्डा स्थित शेखपुर आशिक गांव में एक मस्जिद नुमा गेट हटवाने की मांग को लेकर सिंह कुन्डा तहसील परिसर में दो दिन से धरने पर बैठे थे। उन्हें आंदोलन खत्म करने के लिये जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मनाया, लेकिन वह नहीं माने। उनकी इस मांग के समर्थन में कुन्डा और आसपास के व्यापारियों ने शुक्रवार को अपनी दुकानें बन्द रखने का ऐलान किया था। मामले को बढ़ते देख स्थानीय प्रशासन ने उन्हें घर में ही नजरबंद करने का फैसला किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 05 , 2022, 10:55 AM