ममता का कांग्रेस को न्योता

Tue, Dec 14 , 2021, 05:16 AM

Source :

दीदी ने कहा- TMC के नेतृत्व में BJP विरोधी मोर्चे में शामिल हो कांग्रेस, जागीरदारी की मानसिकता छोड़े

नई दिल्ली। ममता बनर्जी इस समय गोवा दौरे पर हैं। गोवा में उन्होंने NCP नेता को TMC की सदस्यता दिलाई और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर चाहे तो TMC के गठबंधन में शामिल हो सकती है। वहीं, कांग्रेस पर एक सुस्त जमींदार की तरह बर्ताव करने का आरोप भी लगाया। गोवा में अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम में ममता ने कहा कि TMC का मतलब टेम्पल (मंदिर), मॉस्क (मस्जिद) और चर्च है। उन्होंने कहा- मैं कांग्रेस के खिलाफ नहीं बोलना चाहती, लेकिन यह पार्टी भाजपा को हराने के लिए कोई काम नहीं कर रही। अगर कांग्रेस BJP को हराने के लिए कुछ करना चाहती है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं। ममता एक महीने के भीतर दूसरी बार गोवा पहुंची हैं।

TMC को एक हिंदू विरोधी पार्टी के तौर पर पेश करती है भाजपा

ममता ने कहा कि हमने गोवा में महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के साथ गठबंधन किया है। हमारा गठबंधन ही विकल्प है। कांग्रेस अगर सोचती है कि वह हमारे गठबंधन में शामिल नहीं होगी तो कोई दूसरी पार्टी भी ऐसा नहीं करेगी, ऐसा सोचना गलत है। ममता ने कहा कि भाजपा TMC को एक हिंदू विरोधी पार्टी के तौर पर पेश करती है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। TMC ऐसी पार्टी है जो सांप्रदायिक सद्भावना को बढ़ावा देती है।

NCP नेता को TMC में शामिल कराया

ममता देश भर में विपक्षी क्षेत्रीय पार्टियों को एकजुट कर रही हैं। उन्होंने दिसंबर की शुरुआत में NCP चीफ शरद पवार और शिवसेना के नेताओं से मुंबई जाकर मुलाकात की थी। कांग्रेस के कई नेताओं को तोड़ने के बाद उन्होंने अब शरद पवार की पार्टी में भी गोवा में सेंध लगा दी। सोमवार को उन्होंने गोवा में NCP के सीनियर लीडर और विधायक चर्चिल अलेमाओ और उनकी बेटी वलांका को TMC में शामिल कराया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups