नव-निर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

Mon, Jul 25 , 2022, 09:59 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली,25 जुलाई (वार्ता)। नव-निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म (Draupadi Murm) ने सोमवार सुबह शपथ ग्रहण करने से पहले यहां राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीमती मुर्मू पूर्वाह्न 1015 बजे संसद के केन्द्रीय कक्ष में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। वह देश की पहली आदिवासी समुदाय (tribal community) की महिला होंगी जो सबसे बड़े संवैधानिक पद पर आसीन होंगी। वह अब तक की सबसे युवा राष्ट्रपति भी होंगी।
निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और श्रीमती मुर्मू केन्द्रीय कक्ष में पूर्वाह्न 10.03 पर पहुंचेंगे। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना शपथ दिलायेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups