फतेहपुर। जिले में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 23 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। दस मार्च को मतगणना होगी। और बारह मार्च तक चुनाव प्रक्रिया पूरा कर ली जाएगी। चुनाव में 18,90,484 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 1400 मतदान केंद्र व 2235 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से दो कंपनी सीआरपीएफ, 78 कंपनी सीपीएमएस के साथ 12,701 सिविल पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। जिनमें बाहर से आने वाले कर्मी भी शामिल हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा दुबे ने प्रेसवार्ता में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 अभियान के तहत 43241 मतदाताओं के नाम बढ़ाए गए हैं जबकि 27311 के नाम अपमार्जित किए गए। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 16410 है। 18 से 19 साल उम्र के मतदाता 14,663 हैं जबकि 80 प्लस मतदाताओं की संख्या 38,109 है। जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए छह रिटर्निंग आफीसर व 12 सहायक रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किए गए हैं।
निर्वाचन के दायित्व निर्वहन को 27 प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिले में कुल 1400 मतदान केंद्र हैं जिसके लिए 14 जोनल मजिस्ट्रेट व 173 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिले में 2235 मतदेय स्थलों पर चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कराने को पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की तैनाती की व्यवस्था भी की जा चुकी है। जिले में 2235 बूथ लेबल अधिकारी एवं 215 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऑफलाइन प्लेटफार्म पर जाकर मतदाता अपना मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। नामांकन के समय नामांकन कक्ष में केवल तीन व्यक्तियों का प्रवेश रहेगा। जिसमें एक उम्मीदवार भी शामिल है। उन्होंने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत कराई जाएगी। निर्वाचन के लिए कलेक्ट्रेट भवन के एनआईसी कक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका दूरभाष 1950 एवं 05180-298416 है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 10 , 2022, 03:38 AM