चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी(आप) के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा है कि कांग्रेस इतने दिनों में मुख्यमंत्री चेहरे पर फैसला नहीं ले सकी, वह पंजाब को कैसे स्थिर सरकार देने का दावा कर सकती है। श्री चड्ढा ने रविवार को एक डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के करीबी रणदीप सुरजेवाला के पंजाब में मुख्यमंत्री के तीन चेहरे सुनील जाखड़, नवजोत सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी होंगे वाले बयान पर हैरानी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला के बयान से कांग्रेस की नीयत की पोल खुल चुकी है। उसका मकसद किसी भी तरह दलितों का वोट लेना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चन्नी का ‘यूज एंड थ्रो’ की नीति के तहत उनका ‘नाइट वॉचमैन (चौकीदार)’ की तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि आपसी फूट के कारण कांग्रेस पार्टी अंदर से खोखली हो गई है। कांग्रेस के सभी नेता कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहे हैं, जिसका खामियाजा पिछले पांच साल तक राज्य की जनता को भुगतना पड़ा है।
श्री चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुनील जाखड़ और नवजोत सिंह सिद्धू की आपस में बनती ही नहीं तो ये सरकार कैसे चलाएंगे। कांग्रेस की आपसी कलह ने पार्टी को ‘मैड फाइट हाउस’ बना दिया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jan 09 , 2022, 08:38 AM