Glam of Bollywood: देवनानी ने किया 'ग्लैम ऑफ़ बॉलीवुड' पोस्टर का विमोचन!

Wed, Apr 08 , 2026, 07:04 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने बुधवार को यहां ग्लैम ऑफ बॉलीवुड पोस्टर (Glam of Bollywood Poster) का लोकार्पण किया। देवनानी ने विधानसभा भवन (Assembly Building) में यह लोकार्पण किया। राजस्थान की समृद्ध भाषा, मिट्टी, परिधान और सांस्कृतिक विरासत को नए अंदाज़ में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से ग्लैम ऑफ बॉलीवुड शो जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। इस शो के माध्यम से पारंपरिक राजस्थानी कल्चर को ग्लैमरस मंच दिया जाएगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर फिल्म प्रोड्यूसर डॉ. भावना शर्मा ने श्री देवनानी को इस पहल के बारे में जानकारी दी। इस दौरान शो के विज़न और राजस्थान की संस्कृति को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी सार्थक चर्चा हुई।

डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि इस शो का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ग्लैम ऑफ़ बॉलीवुड केवल एक टैलेंट शो नहीं, बल्कि राजस्थानी परंपराओं, पहनावे और भाषा को बढ़ावा देने का एक बड़ा प्रयास है। इस शो की खास बात यह है कि इसमें जीतने वाले प्रतिभागी को राजस्थान की वीर भूमि पर बनाए जा रहे एक विशेष गाने में लॉन्च होने का सुनहरा मौका मिलेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा और वे अपने हुनर को नई पहचान दे सकेंगे। देवनानी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के मंच युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा देगें और राजस्थानी संस्कृति को एक नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups