Oriental Insurance Profit: एक साल में तगड़ा मुनाफा! ओरिएंटल इंश्योरेंस ने एक साल में प्रीमियम से जुटाये 20,000 करोड़!

Sat, Mar 28 , 2026, 09:10 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में सकल प्रीमियम के रूप में 20,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि यह वृद्धि ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट, स्वास्थ्य, फायर और मोटर बीमा पोर्टफोलियो से प्राप्त मजबूत योगदान के कारण संभव हुई है। हाल के वर्षों में कंपनी ने ओरिएंटल संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा, ड्रोन बीमा, इवेंट बीमा और कस्टम ड्यूटी बीमा जैसी नवाचारी पेशकशों के साथ अपने उत्पादों के पोर्टफोलियो को मजबूत किया है।

मंत्रालय ने कहा कि यह उपलब्धि बीमाधारकों, मध्यस्थों और हितधारकों के ओआईसीएल पर बढ़ते विश्वास को दर्शाती है तथा व्यापक रूप से सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा संस्थाओं में भरोसे को भी रेखांकित करती है। यह सरकार के साल 2047 तक सबको बीमा के व्यापक लक्ष्य के अनुरूप है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी कई भविष्योन्मुख समाधानों की पेशकश की तैयारी में है, जो बदलते जोखिम परिदृश्य और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप हैं।

वित्त वर्ष के दौरान मोटर खंड ओआईसीएल के लिए विकास का प्रमुख आधार बना रहा और कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे बड़ा योगदानकर्ता रहा। निजी कार बीमा इस खंड में अग्रणी रहा, जिसमें 14.5 लाख से अधिक पॉलिसियां और 869 करोड़ रुपये का प्रीमियम शामिल है।
दुपहिया बीमा 15.5 लाख पॉलिसियों और 143 करोड़ रुपये के प्रीमियम के साथ दूसरे स्थान पर रहा। माल ढुलाई वाले वाणिज्यिक वाहन में कंपनी ने 4.82 लाख पॉलिसियों 1,725 करोड़ का प्रीमियम प्राप्त किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups