Iran Proposes Formation of Committee: ईरान ने ईएईयू में डिजिटल मुद्राएं शुरू करने के लिए एक समिति बनाने का प्रस्ताव रखा!

Sat, Mar 28 , 2026, 08:46 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

शिमकेंट: ईरान ने यूरेशियन आर्थिक संघ (ईएईयू ) के सदस्य देशों के केंद्रीय बैंक राष्ट्रीय डिजिटल मुद्राएं शुरू करने के बारे में अपने अनुभवों को साझा करने के लिए एक विशेष समिति का गठन करने का प्रस्तान दिया है। कज़ाकिस्तान में ईरान के राजदूत अली अकबर जौकर ने शुक्रवार को यह बात कही। 

यूरेशियन अंतर-सरकारी परिषद की एक विस्तृत बैठक में जौकर ने कहा, "हम प्रस्ताव करते हैं कि संगठन के सदस्य देशों के केंद्रीय बैंक एक विशेष समिति के माध्यम से राष्ट्रीय डिजिटल मुद्राएं शुरू करने के अपने अनुभवों का आदान-प्रदान करें।" उन्होंने कहा कि इस समिति के भीतर सहयोग से एक अधिक प्रभावी इंटरबैंक मैसेजिंग तंत्र का निर्माण होना चाहिए, जो अंततः सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन (स्विफ्ट) की जगह ले लेगा।

उन्होंने कहा, "ईएईयू के साथ ईरान के सहयोग को एक ऐसी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य माल ढुलाई मार्गों का विकास करके, व्यापार प्रक्रियाओं को सरल बनाकर, ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाकर, प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाकर और एक साझा वित्तीय तथा बैंकिंग बुनियादी ढांचा तैयार करके एक शक्तिशाली क्षेत्र का निर्माण करना है।" गौरतलब है कि यूरेशियन अंतर-सरकारी परिषद की बैठक कज़ाकिस्तान के शिमकेंट शहर में हो रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups