धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर धमाल! बनी भारतीय बाजार में 700 करोड़ रूपये की कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म

Tue, Dec 30 , 2025, 12:54 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Dhurandhar's Box Office Triumph: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Bollywood star Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर (Dhurandhar)' भारतीय बाजार में 700 करोड़ रूपये की कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गयी है। फिल्म 'धुरंधर' 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इनके अलावा अक्षय खन्ना(Akshaye Khanna), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और आर माधवन (R. Madhavan) जैसे सितारे हैं। फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म की चर्चा फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में खूब चल रही है। फिल्म ‘धुरंधर’ ने इतिहास रच दिया है।

स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान बना रही है। रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'धुरंधर' ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 207.25 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म ' धुरंधर' ने दूसरे सप्ताह में 253. 25 करोड़ का शानदार कारोबार किया था। तीसरे सप्ताह में भी फिल्म ' धुरंधर' ने 172 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। इस फिल्म ने 22वें दिन 15 करोड़,23वें दिन 20.5 करोड़ और 24वें दिन 22.5 करोड़ का कारोबार किया।

सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'धुरंधर' ने 25वें दिन 10.5 करोड़ की कमाई की।इस तरह 25 दिनों में ही स्पाई थ्रिलर धुरंधर ने भारत में 701 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। यह फिल्म भारतीय बाजार में 700 करोड़ रूपये की कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है।इससे पूर्व शाहरुख़ खान की फिल्म जवान भारतीय बाजार में सर्वाधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। फिल्म जवान ने भारतीय बाजार में 640 करोड़ रूपये की कमाई की थी। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म धुरंधर भारतीय बाजार में 800 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले सकती है।

यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है, और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से बनी फिल्म 'धुरंधर' भारत में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। 'धुरंधर' को क्रिटिक्स और फैंस दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। अब धुरंधर का सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups