Jharkhand Weather : झारखंड में ठंड की कड़ी मार: गुमला सबसे ठंडा, 10 जिलों में पारा 10°C से नीचे

Sun, Dec 07 , 2025, 04:00 PM

Source : Uni India

रांची। झारखंड (Jharkhand) में इस समय कड़ाके की ठंड (cold) का प्रकोप तेज होता जा रहा है। उत्तर भारत (North India) से आ रही ठंडी हवाओं (cold winds) के असर से राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। पूरे राज्य में दिनभर आसमान साफ रहा और कहीं भी बारिश (rain) दर्ज नहीं की गई, लेकिन रात और सुबह के तापमान (Temperature) में लगातार गिरावट (Decline) जारी है। पारा गिरने से लोगों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
सबसे कड़ाके की ठंड गुमला में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। स्थानीय लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।
राजधानी रांची की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 22.9°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7°C कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.3°C तक गिर गया, जो सामान्य से 2.9°C नीचे रहा। ठंडी हवाओं के चलते सुबह और देर शाम शीतलहर जैसी स्थिति बन रही है।
जमशेदपुर में भी दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी गई। यहां अधिकतम तापमान 26.2°C, जबकि न्यूनतम तापमान 9.6°C रहा। दोनों ही सामान्य से कम हैं।
मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी पांच दिवसीय पूर्वानुमान में बताया गया है 10 दिसंबर तक राज्य के 24 जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार गिरेगा। कोडरमा, चतरा, गढ़वा, पलामू और लातेहार में रात का पारा 6°C से 10°C के बीच रहेगा। कोडरमा में जहां 6°C की ठंड दर्ज की गई, वहीं 10 दिसंबर तक यह 10°C तक जा सकता है।
पूर्वोत्तर झारखंड के देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा में अधिकतम तापमान 24°C से 28°C जबकि न्यूनतम 11°C से 16°C रहेगा। रांची, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग में रात का तापमान 9°C से 13°C के बीच रहेगा।
रिपोर्ट के अनुसार आज झारखंड में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 28°C दर्ज किया गया। गर्म दिन के बावजूद रात के तापमान में कई जगहों पर गिरावट जारी है। उधर, गुमला में सबसे कम पारा 3.5°C दर्ज होने से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह-सुबह धूप निकलने के बावजूद सिहरन महसूस की गई।
बोकारो, देवघर, लोहरदगा, लातेहार समेत कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 6.8°C और लातेहार में 7.6°C दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तरी हवाओं की रफ्तार बनी रही तो आने वाले दो–तीन दिनों में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है।
मौसम विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह–शाम खुले में निकलते समय गर्म कपड़े, टोपी और मफलर का उपयोग करने तथा अलाव जलाते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups