All-round development: बिहार के चहुमुखी विकास पर जनता की मुहर : गडकरी

Fri, Nov 14 , 2025, 07:34 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-राजग (National Democratic Alliance) की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए बिहार की जनता का आभार जताया और कहा कि इस प्रचंड जीत के साथ ही बिहार के लोगों ने राज्य के चहुमुखी विकास पर मुहर लगा दी है।

श्री गडकरी ने यहां पत्रकारों से कहा "यह ऐतिहासिक जीत है। प्रगति और विकास को समर्थन देने के लिए बिहार की जनता का आभार। बिहार की जनता ने राजग को जिस तरह से समर्थन देकर बहुमत दिया है वह ऐतिहासिक है। जातिवाद के विरोध में बिहार में गठबंधन की सरकार ने जो विकास किया है उसी का परिणाम बिहार की जनता ने दिया है। बिहार में सड़क, बिजली, पानी, विकास और रोजगार लोगों की समस्याएं हैं और पिछले दस साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इन्हीं विंदुओं पर फोकस कर विकास कार्य हुए हैं और बिहार की जनता ने इस चुनाव में उसी का परिणाम दिया है। मैं बिहार की जनता को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि यह जीत बिहार को एक विकसित राज्य बना कर रहेगी।"

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर भी इस जीत के लिए बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि राजग को मिली यह जीत बिहार में चहुंमुखी विकास पर जनता की मुहर है। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में राजग को मिली भारी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बधाई दी।"

श्री गडकरी ने कहा, "बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास को चुना है। चहुंमुखी विकास के मूलमंत्र के साथ एनडीए की सरकार द्वारा किए गए कामों पर फिर एक बार मुहर लगाई है। बिहार की जनता जनार्दन का अभिनंदन करता हूं और आभार व्यक्त करता हूं। बिहार की जनता के साथ उन करोड़ो पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई जिन्होंने इस जीत को संभव बनाने में अथक प्रयास किए है। मुझे पूर्ण विश्वास है, कि श्री मोदी और श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार में बिहार के विकास की रफ्तार और तेज होगी।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Kamini Kaushal Dies : महान अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 वर्ष की आयु में निधन! आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में आखिरी बार दिखाई दी
Bihar Election Result: बिहार में एनडीए की बड़ी बढ़त! कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर की टिप्पणी, ज्ञानेश कुमार पर सीधा निशाना
Bihar Election Results 2025: एनडीए की सुनामी: बिहार में ऐतिहासिक जीत की दहलीज़ पर NDA! महाअघाड़ी नाकाम, बिहार चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब; पढ़ें LIVE अपडेट
Bihar Assembly Election: राजग ने 189 और महागठबंधन ने 50 पर बनाई बढ़त! जदयू 75, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 20, हम के 4 और रालोमो के 3 उम्मीदवार
कीव में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में 11 लोग घायल! अंता उपचुनाव की मतगणना के 12वें दौर में भी भाया आगे, इंडोनेशिया में भूस्खलन में दो की मौत; जानिए देश- विदेश की और भी खबरें 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups