Foreign Exchange Reserves Decline: विदेशी मुद्रा भंडार 2.70 अरब डॉलर घटा, 25 सप्ताह के निचले स्तर पर!

Fri, Nov 14 , 2025, 06:52 PM

Source : Uni India

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) 07 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 2.699 अरब डॉलर घटकर 687.034 अरब डॉलर रह गया जो 25 सप्ताह का निचला स्तर है। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले सप्ताह यह 5.623 अरब डॉलर घटकर 689.733 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक (Reserve Bank) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 07 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.454 अरब डॉलर घटकर 562.137 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति (Foreign Exchange Assets) में अमेरिकी डॉलर के साथ जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो शामिल हैं। इसका मूल्य डॉलर की तुलना में उनकी विनिमय दर के आधार पर तय होता है। स्वर्ण भंडार भी 19.5 करोड़ डॉलर कम हुआ और 101.531 अरब डॉलर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) के पास आरक्षित निधि 4.772 अरब डॉलर पर स्थिर रही। वहीं, विशेष आहरण अधिकार 5.1 करोड़ डॉलर घटकर 18.594 अरब डॉलर रह गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Kamini Kaushal Dies : महान अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 वर्ष की आयु में निधन! आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में आखिरी बार दिखाई दी
Bihar Election Result: बिहार में एनडीए की बड़ी बढ़त! कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर की टिप्पणी, ज्ञानेश कुमार पर सीधा निशाना
Bihar Election Results 2025: एनडीए की सुनामी: बिहार में ऐतिहासिक जीत की दहलीज़ पर NDA! महाअघाड़ी नाकाम, बिहार चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब; पढ़ें LIVE अपडेट
Bihar Assembly Election: राजग ने 189 और महागठबंधन ने 50 पर बनाई बढ़त! जदयू 75, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 20, हम के 4 और रालोमो के 3 उम्मीदवार
कीव में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में 11 लोग घायल! अंता उपचुनाव की मतगणना के 12वें दौर में भी भाया आगे, इंडोनेशिया में भूस्खलन में दो की मौत; जानिए देश- विदेश की और भी खबरें 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups