NDA wins 41 seats: राजग ने 41 सीटें जीती, 162 पर आगे, महागठबंधन ने छह सीटें जीती, 28 पर बढ़त

Fri, Nov 14 , 2025, 06:15 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 41 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 162 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है जबकि महागबंधन ने छह सीटें अपने नाम कर ली जबकि 28 सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाये हुये हैं। चुनाव आयोग की ओर से सभी 243 बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम/रुझान के जारी आंकड़े के अनुसार राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 26 सीटो पर जीत हासिल की ली है जबकि 66 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के 12 उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं जबकि 71 सीटों पर आगे चल रहे हैं।, लोक जनशक्ति पार्टी (Ram Vilas) ने दो सीटें अपने नाम कर ली है जबकि 17 सीट पर आगे है। 

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और चार पर आगे है।राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के 04 उम्मीदवार अपनी अपनी सीटों पर बढ़त बनाये हुये हैं। दूसरी तरफ महागठबंधन में शामिल राजद के पांच उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है जबकि 21 पर आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ह की है जबकि चार सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी- लेनिनवादी (भाकपा- माले) के दो और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक उम्मीदवार अपनी सीटों पर मतगणना में आगे चल रहे हैं। इसके अलावा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चार उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं वहीं एक सीट पर आगे चल रहे हैं।बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक उम्मीदवार मतगणना में अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Kamini Kaushal Dies : महान अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 वर्ष की आयु में निधन! आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में आखिरी बार दिखाई दी
Bihar Election Result: बिहार में एनडीए की बड़ी बढ़त! कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर की टिप्पणी, ज्ञानेश कुमार पर सीधा निशाना
Bihar Election Results 2025: एनडीए की सुनामी: बिहार में ऐतिहासिक जीत की दहलीज़ पर NDA! महाअघाड़ी नाकाम, बिहार चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब; पढ़ें LIVE अपडेट
Bihar Assembly Election: राजग ने 189 और महागठबंधन ने 50 पर बनाई बढ़त! जदयू 75, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 20, हम के 4 और रालोमो के 3 उम्मीदवार
कीव में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में 11 लोग घायल! अंता उपचुनाव की मतगणना के 12वें दौर में भी भाया आगे, इंडोनेशिया में भूस्खलन में दो की मौत; जानिए देश- विदेश की और भी खबरें 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups