भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी (Chief Minister Mohan Majhi) ने नौ दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium) में होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच (T20 International cricket match) की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की है।माझी ने बुधवार को सरकारी एजेंसियों से नयी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट (Blast) के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकतम सतर्कता बरतने के लिए तैयार है।
मुख्यमंत्री ने ओडिशा क्रिकेट संघ (OCA) और राज्य प्रशासन को त्रुटिरहित और पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि यह आयोजन विश्व स्तरीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए ओडिशा की प्रतिष्ठा को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने चिकित्सा आपात स्थितियों के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाने के साथ-साथ टिकटिंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा के लिए भी विस्तृत व्यवस्था करने की सलाह दी। बैठक में मुख्य सचिव मनोज आहूजा, पुलिस महानिदेशक वाई.बी. खुरानिया, ओसीए अध्यक्ष पंकज लोचन मोहंती और खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज भी उपस्थित थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 12 , 2025, 06:56 PM