वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी में मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भैरव अष्टमी (Bhairav Ashtami) का महापर्व पर बुधवार को भोर की आरती के बाद भैरव मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन (Darshan and Puja) के लिए खोल दिए गए। बाबा कालभैरव का भव्य शृंगार किया गया है और मंदिर परिसर को सजाया गया है। वहीं बटुक भैरव मंदिर (Batuk Bhairav temple) में अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया है।
महंत जितेंद्र मोहन पूरी ने बताया कि भोर में बाबा को विशेष स्नान कराया गया। उसके बाद बाबा का शृंगार किया गया। दोपहर में बटुकों को प्रसाद ग्रहण कराने का आयोजन हुआ। सायंकाल बाबा का रुद्राक्ष शृंगार व अन्नकूट छप्पन भोग अर्पित होगा। शाम को हवन और भव्य महाआरती की जाएगी। रात्रि में बाबा को पंचमकार जिसमें मदिरा, अंडा, मछली, मांस और पूड़ी का तांत्रिक विधि-विधान से भोग लगाया जाएगा। विश्व कल्याण और भारत की समृद्धि की कामना से अनुष्ठान किया जाएगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 12 , 2025, 06:18 PM