Ridhi Dogra's statement : रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविज़न इंडस्ट्री से की थी। उससे पहले वो कोरियोग्राफर श्याम डावर (choreographer Shyam Dawar) के डांस इंस्टीट्यूट में डांसर थीं। उन्होंने 'नच बलिए (Nach Baliye)' के छठे सीजन में भी हिस्सा लिया था। वह 'सावित्री', 'दीया और बाती हम', 'वो अपना सा' जैसे सीरियल में नजर आईं। उन्होंने 2011 में एक्टर राकेश बापट (Rakesh Bapat) से शादी की थी। लेकिन 2019 में उनका तलाक हो गया।
न्यूज9 ग्लोबल समिट 2025' के खास सेगमेंट 'स्ट्रीमिंगस्टार्स स्क्रीमिंग सक्सेस(Streamingstars Screaming Success)' में पैनल डिस्कशन में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान रिद्धि डोगरा, विनीत कुमार सिंह, ताहा शाह बादशाह और डॉ. सना साजन मौजूद रहीं। इन सभी ने अपने अब तक के करियर और आगे के सफर के बारे में बताया। इस दौरान शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने अपने काम में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में उनकी कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होंगी।
रिद्धि डोगरा से पूछा गया कि उन्हें अपने द्वारा किए गए और जाने-पहचाने कामों में से सबसे चुनौतीपूर्ण क्या लगता है। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "काम के मामले में बहुत ज़्यादा चुनौतियाँ नहीं थीं। मुझे लगता है कि ये चुनौतियाँ दरअसल बाहरी थीं। क्योंकि ऐसे लोगों को ढूँढना मुश्किल था जो आपकी प्रतिभा को पहचान सकें। एक कलाकार के तौर पर आप सेलेक्टिव नहीं हो सकते। आपको सब कुछ करना होता है। इसलिए मेरे लिए हमेशा चुनौती बाहरी ही रही। काम पाना सबसे बड़ी चुनौती थी।"
रिद्धि ने पिछले कुछ सालों में कई बड़े प्रोजेक्ट में काम किया है। उनकी एक्टिंग को न सिर्फ़ फ़िल्मों में बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी खूब पसंद किया गया है। इस कार्यक्रम में रिद्धि ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में कहा, "फ़िलहाल मेरे पास असुर का तीसरा सीज़न, कुल का दूसरा सीज़न है। कुछ फ़िल्में भी हैं, जिनके बारे में मैं अभी सीधे तौर पर कुछ नहीं कह सकती। इसके अलावा कुछ ओटीटी सीरीज़ भी हैं। मुझे टीवी प्रोजेक्ट्स के लिए भी ऑफ़र मिल रहे हैं। लेकिन मैं एक चीज़ तक सीमित नहीं रहना चाहती। मैं अलग-अलग फ़ील्ड में बहुत सारा काम करना चाहती हूँ।" रिद्धि दिवंगत बीजेपी नेता और देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की भतीजी हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 20 , 2025, 12:31 PM