बुलंदशहर . उत्तर प्रदेश बुलंदशहर जिले में बुधवार सुबह दिल्ली बदायूं हाईवे (Delhi Badaun highway) पर एक कार में आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्य की जलकर मृत्यु हो गई जबकि एक महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चमनपुरा निवासी एक ही परिवार के छह सदस्य स्विफ्ट कार द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए थे कि करीब साढ़े पांच बजे जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जानी के पास चालक को झपकी आ गई और कार पुलिया से टकराने के बाद पलट गई।
पलटने के तुरंत बाद कार में आग लग गई और उसमें सवार पांच लोग की जलकर मृत्यु हो गयी। एक महिला को राहगीरों ने जिंदा बचा लिया जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जिंदा बची महिला गुलनाज पुत्री तनवीर को को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करा दिया गया है।
हादसे में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों ने बताया कि हाईवे पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के दौरान कार पुलिया से टकराई थी। मृतकों मे एक दिल्ली में एसी इंजीनियर था जबकि अन्य लोग दिल्ली साकेत में जींस की सिलाई के कारीगर थे। परिजनों का कहना है कि सभी लोग ईद उलअधा का त्योहार मनाने के घर आये थे और आज दिल्ली काम करने के लिये लौट रहे थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jun 18 , 2025, 12:51 PM