आज के समय में धन, वैभव, मान और सम्मान भला किसे नहीं चाहिए होता। धन को कमाने के लिए लोग काफी मेहनत भी करते हैं, लेकिन कई बार हमारी कड़ी मेहनत के बावजूद वो फल प्राप्त नहीं होता, जिसके हम हकदार होते हैं। इसकी वजह घर में लगा वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु दोष की वजह परिवार में कई तरह की मुश्किलें आती हैं और बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं।
अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या है, तो आपको अपने घर में कुछ चीजों को जरूर रखना चाहिए। ये चीजें वास्तु दोष को दूर करने के साथ, माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न करती हैं। इसे रखने से आपके काम बनने लगते हैं और परिवार तेजी से तरक्की करता है। यहां जानिए इन चीजों के बारे में।
वास्तु पुरुष
घर में वास्तु दोष को दूर करने के वास्तु पुरुष की तस्वीर या मूर्ति लाकर रखनी चाहिए। इस तस्वीर की रोजाना कपूर की बाती जलाकर पूजा करें। इससे वास्तु पुरुष प्रसन्न होते हैं और वस्तु दोष के अशुभ प्रभावों को दूर करते हैं।
घड़ा या सुराही
अगर आपके घर में घड़ा या सुराही है, तो उसे रखने की दिशा ठीक होनी चाहिए। घड़ा या सुराही को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इसका पानी रोजाना बदलते रहना चाहिए। इससे आपके घर का वास्तु दोष दूर होता है।
बांसुरी
बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में कारगर माना जाता है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर में रखना चाहिए। अगर चांदी की बांसुरी नहीं रख सकते तो बांस की बांसुरी रख सकते हैं। इससे भी वास्तु दोष दूर होता है और धन पाने के योग बनने लगते हैं।
पिरामिड
वास्तुदोष दूर करने के लिए अपने घर में 9 पिरामिड रखें। इससे हर दिशा का वास्तुदोष दूर हो जाता है। अगर 9 पिरामिड नहीं रख सकते तो एक एक पिरामिड उस स्थान पर रखें, जहां परिवार के सदस्य अक्सर साथ बैठते हैं। इससे परिवार में तरक्की और धन वृद्धि के रास्ते खुलते हैं।
एकाक्षी नारियल
माता लक्ष्मी को नारियल अति प्रिय है। इसे श्रीफल भी कहा जाता है, लेकिन अगर आपको एकाक्षी नारियल मिल जाए तो इसे पूजा के स्थान पर रखकर नियमित पूजन करें। इसे साक्षात देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर में रखने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और धन की कमी नहीं रहती।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 24 , 2021, 06:27 AM