मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के उत्तर-पश्चिम में एक व्यसन मुक्ति क्लिनिक (Addiction clinic) पर सोमवार को सशस्त्र हमले (armed attack) में कम से कम नौ लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय सार्वजनिक सुरक्षा सचिवालय के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको के सिनालोआ राज्य के कुलियाकन नगरपालिका (Culiacan municipality) में सशस्त्र हमलावरों ने सोमवार सुबह क्लिनिक पर हमला किया।
उच्च शक्ति वाली राइफलों से लैस नकाबपोश हमलावरों ने क्लिनिक का गेट जबरन खोला और मरीजों तथा कर्मचारियों पर गोलियां चलाईं। स्थानीय पुलिस 911 आपातकालीन हॉटलाइन पर कई कॉल के बाद घटनास्थल पर पहुंची, जहां उन्होंने मौतों और चोटों की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर आठ लोगों की मौत हो गई और एक घायल व्यक्ति की अस्पताल ले जाने के कुछ घंटों बाद मौत हो गई। राज्य अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने गोलीबारी की जांच शुरू कर दी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 08 , 2025, 12:15 PM