Strong earthquake strikes: इंडोनेशिया में भूकम्प के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं

Tue, Apr 08 , 2025, 11:36 AM

Source : Uni India

जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत आचे में मंगलवार तड़के भूकम्प के तेज झटके (Strong earthquake strikes) महसूस किये गए। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (Meteorology, Climatology and Geophysics Agency) ने बताया कि स्थानीय समयानुसार आज तड़के करीब 02:48 बजे आये भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गयी। 

भूकम्प का केंद्र सिम्यूलु रीजेंसी में सिनाबंग शहर से 62 किमी दक्षिण-पूर्व में समुद्र तल से 30 किमी नीचे था। फिलहाल, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।
प्रांतीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी जोपान ए ने बताया कि सबसे अधिक भूकम्प प्रभावित क्षेत्र सिम्यूलु रीजेंसी में जान-माल की हानि नहीं हुई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups