ब्रेकअप कभी भी आसान नहीं होता। ब्रेकअप के बाद भी जटिलताएं तब बढ़ जाती हैं जब आपको एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना पड़ता है। अभिनेता डिनो मोरिया (Dino Morea) ने हाल ही में एक साक्षात्कार में अपने जीवन की ऐसी ही स्थिति के बारे में बात की। डिनो मोरिया और बिपाशा बसु (Dino Morea with Bipasha Basu) एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालाँकि, दोनों के बीच रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। ब्रेकअप के बाद उन्हें फिल्म 'राज' में साथ काम करना पड़ा। इस बारे में डिने ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं ही वह व्यक्ति था जिसने बिपाशा से ब्रेकअप किया था। इसलिए यह उसके लिए बहुत मुश्किल था। मैं उसे हर दिन सेट पर देखता था और वह मुझे उदास दिखती थी। जिस व्यक्ति की मैं इतनी परवाह करता हूं उसे ऐसी हालत में देखना मेरे लिए भी बहुत मुश्किल था। लेकिन हम पहले ही अलग हो चुके थे। हमने एक-दूसरे को रिश्ता सुधारने का मौका दिया था, लेकिन यह काम नहीं आया।"
फिल्म 'राज' (Film-Raj) की शूटिंग के दौरान के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए डिनो ने आगे कहा, "बेशक, वह समय मुश्किल था, क्योंकि हम दोनों ने एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया और अचानक हम अलग हो गए. जब यह हो रहा था, तब हम साथ में काम भी कर रहे थे. समय के साथ सब ठीक हो गया. इसके बाद हम अच्छे दोस्त बन गए. लेकिन ब्रेकअप का दौर काफी मुश्किल, भावनात्मक और गुस्से से भरा था. धीरे-धीरे हालात बदल गए."
डिनो मोरिया से ब्रेकअप के बाद बिपाशा ने अभिनेता जॉन अब्राहम को डेट करना शुरू कर दिया। इस वजह से जॉन और डिनो के बीच झगड़े की भी चर्चा थी। इस बारे में बताते हुए डिनो ने कहा, "हमारे बीच कभी कोई दुश्मनी नहीं थी। बिपाशा से मेरा ब्रेकअप हो गया और जॉन ने उन्हें डेट करना शुरू कर दिया, तो लोगों ने तय कर लिया कि मेरे और जॉन के बीच विवाद है। यह विवाद सिर्फ़ लोगों के दिमाग़ में था। लोगों को लगा कि उसने मेरी गर्लफ्रेंड छीन ली है, इसलिए मैं उससे नाराज़ था। मीडिया ने भी इन चर्चाओं के दौरान आग में घी डालने का काम किया। लेकिन असल में हमारे बीच कोई विवाद नहीं था।"
उन्होंने कहा, "बिपाशा और मेरा ब्रेकअप होने के एक साल बाद वे एक-दूसरे को डेट करने लगे। उस समय मैं किसी दूसरी लड़की को भी डेट कर रहा था। तो हमारे बीच झगड़ा कैसे हो सकता है? लोगों को लगा कि जॉन ने मेरी गर्लफ्रेंड छीन ली है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। हम तीनों एक-दूसरे से बात करते थे लेकिन लोग इसका अलग-अलग मतलब निकालते थे।"
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 23 , 2025, 01:48 PM