Arrested taking bribe : कंप्यूटर ऑपरेटर एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार!

Fri, Dec 13, 2024, 09:10

Source : Uni India

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बाड़ी नगर पालिका परिषद के एक कंप्यूटर ऑपरेटर को आज लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस भोपाल के अनुसार रायसेन जिले की बाड़ी नगर पालिका परिषद के कंप्यूटर ऑपरेटर शुभम जैन (Shubham Jain, computer operator) को राजेश मिश्रा निवासी भोपाल की शिकायत पर एम पी नगर जोन एक भोपाल से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया। इस मामले में नगरपालिका अधिकारी बद्री प्रसाद शर्मा एवं समयपाल जयकुमार को भी आरोपी बनाया गया है।
 
दरअसल, राजेश मिश्रा (Rajesh Mishra) द्वारा वर्ष 2021 में नगर पालिका परिषद बाड़ी जिला रायसेन अंतर्गत श्मशान घाट का निर्माण कराया गया था। इसका भुगतान वर्ष 2023 में कर दिया गया था। इस निर्माण कार्य के टेंडर के साथ अमानत के रूप में राशि रुपए तीन लाख 40 हजार की एफडी जमा की गई थी, जिसे आरोपी बद्री प्रसाद शर्मा द्वारा रिलीज करने करने के लिए एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की गयी।


आवेदक द्वारा इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना भोपाल को शिकायत करने पर उक्त शिकायत का सत्यापन कराया गया। शिकायत सत्यापन के दौरान पाया गया कि आरोपी बद्री प्रसाद शर्मा के साथ मिलकर अन्य आरोपी शुभम जैन एवं जयकुमार द्वारा आवेदक को रिश्वत राशि रुपए एक लाख देने के लिए षड्यंत्र कर दुष्प्रेरित किया जा रहा था। शिकायत सही पाए जाने पर आज आरोपी शुभम जैन को 40 हजार रुपए नगद एवं 60 हजार रुपए का चेक रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। साथ में आरोपी जयकुमार को भी पकड़ा गया है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups