Tamannaah Bhatia Reaction on Wedding: तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का जश्न मना रही हैं। फिल्म 'स्त्री 2' में उनका गाना 'आज की रात(Aaj Ki Raat)' दर्शकों को काफी पसंद आया है। तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Verma) का रिश्ता हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में रहता है।
दोनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर किसी न किसी इवेंट या पार्टी में साथ देखा जाता है। दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। लेकिन फैंस ये जानने को उत्सुक हैं कि ये दोनों कब शादी के बंधन में बंधेंगे। ऐसे में अब उनकी शादी को लेकर संकेत मिल रहे हैं।
शादी को लेकर क्या बोलीं तमन्ना भाटिया?
एक इंटरव्यू में जब तमन्ना भाटिया से शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बड़ा बयान दिया है। एक्ट्रेस ने कहा, मैं अभी अपनी जिंदगी से बहुत खुश हूं। शादी भी हो सकती है, क्यों नहीं। तमन्ना भाटिया ने कहा, शादी के बाद उनके करियर में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मेरी शादी और करियर का इससे कोई लेना-देना नहीं है।'
शादी के बाद भी मैं अपनी एक्टिंग जारी रखूंगी।' क्या उसके बाद तमन्ना फिर से विजय वर्मा के साथ काम करना चाहेंगी? ऐसा प्रश्न पूछा गया। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर हमें कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा तो हम दोनों अच्छा काम करेंगे। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2 (Lust Stories 2)' में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे।
तमन्ना और विजय वर्मा मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट हुए
शादी की अफवाहों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किए जाने के बाद फैन्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि तमन्ना और विजय ने अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फैंस भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Nov 26 , 2024, 02:38 PM