Nimrat Kaur Net Worth : 'दसवी' फेम कोस्टार को डेट कर रहे हैं अभिषेक बच्चन? इतने करोड़ की मालकिन है ये एक्ट्रेस!

Mon, Oct 21 , 2024, 02:37 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Dasavi fame Nimrat Kaur : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की दुनिया अलग हो गई है और तलाक की चर्चाएं चल रही हैं। इन चर्चाओं के बीच कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन एक्ट्रेस निम्रत कौर (Nimrat Kaur) को डेट कर रहे हैं। निम्रत कौर कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। क्या आप जानते हैं निम्रत कौर की कुल संपत्ति (Nimrat Kaur Net Worth) अभिषेक से कितनी कम है?

कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन इन दिनों एक्ट्रेस निम्रत कौर को डेट कर रहे हैं उनकी मुलाकात निम्रत से फिल्म दसवीं के सेट पर हुई। 

निम्रत कौर एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह फिल्म 'लंचबॉक्स' में मुख्य भूमिका में नजर आईं।

निम्रत कौर का जन्म 13 मार्च 1982 को हुआ था। वह हिंदी फिल्मों और अमेरिकी टेलीविजन में भी काम करती हैं।

निम्रत के पिता एक आर्मी ऑफिसर थे, जिन्हें हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने अगवा कर 7 दिनों तक यातनाएं दीं और मांगें पूरी करने पर उनकी हत्या कर दी। 

निम्रत कौर केवल 12 साल की थीं जब उनके पिता की मृत्यु हो गई। वह कश्मीर छोड़कर दिल्ली नोएडा आ गई।

निम्रत कौर ने अपनी पढ़ाई दिल्ली में पूरी की। जब निम्रत कौर 17 साल की थीं, तब उन्होंने दिल्ली में ऑटो एक्सपो में एक लॉन्च के दौरान एक म्यूजिकल स्किट पेश किया था, जिसके लिए उन्हें 10 हजार रुपये मिले थे। यह उनकी पहली कमाई थी। निम्रत और अभिषेक की पहली मुलाकात फिल्म 'दसवीं' में हुई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups