मुंबई। मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) ने मिस इंडिया 2024 (Miss India 2024) का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता फेमिना मिस इंडिया 2024 (Femina Miss India 2024) का ग्रैंड फिनाले धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
फेमिना मिस इंडिया 2024 को अपना विजेता मिल गया। मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया 2024 बन गयी हैं। उन्हें वर्ष 2023 की विजेता रही चुकीं नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ने ताज पहनाया। निकिता अब वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
फिनाले की शुरूआत 'टॉप 30 स्टेट विनर्स (Top 30 State Winners)' के परिचय के साथ फैशन सीक्वेंस से हुई। दादरा और नगर हवेली (केंद्र शासित प्रदेश) की रेखा पांडे को फेमिना मिस इंडिया 2024 की फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनाया गया और गुजरात की आयुषी ढोलकिया ने फेमिना मिस इंडिया 2024 की सेकंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।
निकिता पोरवाल, रेखा पांडे और आयुषी ढोलकिया को नेहा धूपिया ने फूलों का गुलदस्ता देते हुए सम्मानित किया। शीर्ष 15 प्रतिभागियों को प्रश्नोत्तर खंड में अंतिम परीक्षा का सामना करना पड़ा, जिसमें डिजाइनर निकिता म्हसालकर, अभिनेत्री संगीता बिजलानी, निर्देशक अनीस बज्मी, अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन नेहा धूपिया, कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस और निर्देशक मधुर भंडारकर शामिल थे।
फिनाले कोराघव जुयाल और गायत्री भारद्वाज के प्रदर्शन ने और भी रोशन कर दिया। संगीता बिजलानी ने ग्लैमरस अवतार में अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं नेहा धूपिया ने भी समारोह में चार चांद लगाए।फेमिना मिस इंडिया की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर मिस इंडिया संगठन ने एक विशेष संगीत 'राइज ऑफ क्वीन' भी लॉन्च किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 17 , 2024, 12:17 PM