मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पंजाबी हिंदू बिरादरी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Sat, Sep 28 , 2024, 04:21 PM

Source : Uni India

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Jharkhand Chief Minister Hemant Soren) से आज कांके रोड रांची (Kanke Road Ranchi) स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने आगामी 12 अक्टूबर 2024 को रांची के मोरहाबादी मैदान (Morhabadi Ground) में आयोजित "रावण दहण" कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

मौके पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया की पंजाबी हिंदू बिरादरी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी "रावण दहण(Ravan Dahan)" कार्यक्रम धूमधाम से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सपरिवार इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आग्रह किया। 

मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया की कार्यक्रम में भव्य आतिशबाजी, स्थानीय लोक कलाकारों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार, पायरो फायर बॉक्स मुंबई और कोलकाता की टीम द्वारा प्रदर्शन, श्री राम जी की जीवंत मूर्ति, रावण वध की जीवंत झांकी इत्यादि सहित मनमोहक संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की जाएगी, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। 

मौके पर मुख्यमंत्री ने पंजाबी हिंदू बिरादरी के सदस्यों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, दशहरा कमेटी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups