Imtiaz Ali's Best Romantic Movies: इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) एक लोकप्रिय बॉलीवुड निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं। उन्होंने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म 'सोचा ना था(Socha Na Tha)' से की थी। आज बॉलीवुड में उनकी रोमांटिक फिल्में हिट हैं। आइए जानें कौन सी हैं ये फिल्में?
जब वी मेट
इम्तियाज अली की सबसे बेहतरीन और हिट फिल्म जब वी मेट है। फिल्म में करीना कपूर खान और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक चुलबुली लड़की गीत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी रास्ते में एक निराश लड़के आदित्य से मुलाकात होती है। ये फिल्म बहुत बड़ी हिट रही.
लव आज कल
सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की लव आज कल में दिखाया गया कि आज की पीढ़ी प्यार को लेकर कितनी कंफ्यूज है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे दीपिका और सैफ के किरदारों को प्यार हो जाता है, लेकिन दोनों कमिटमेंट में विश्वास नहीं करते और ब्रेकअप कर लेते हैं।
रॉकस्टार
इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार भी रणबीर कपूर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। एक कॉलेज के बच्चे को दिखाया जाता है कि गायक कैसे बनना है।
लव आज कल
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की लव आज कल में दिखाया गया कि कैसे वीर को जो से प्यार हो जाता है, लेकिन वह जो को अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए छोड़ देता है।
सोचा ना था
इम्तियाज अली की 'सोचा ना था' में अभय देओल और आयशा टाकिया मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में दिखाया गया है कि वीरेन (अभय देओल) और अदिति (आयशा) अरेंज मैरिज करने वाले हैं, लेकिन वीरेन अपनी क्रिश्चियन गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता है। काफी उलझन के बाद आखिरकार वीरेन और अदिति एक हो गए।
जब हैरी मेट सेजल
जब हैरी मेट सेजल में शाहरुख खान ने हैरी नाम के गाइड की भूमिका निभाई थी और अनुष्का शर्मा ने पर्यटक सेजल की भूमिका निभाई थी। इस यात्रा के दौरान, सेजल अपनी अंगूठी खो देती है और उसे ढूंढने के लिए हरि के साथ जाती है।
तमाशा
फिल्म तमाशा भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन इसकी कहानी काफी अलग थी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 27 , 2024, 04:09 PM