चण्डीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) के इस्तीफे से संबंधित समाचारों का खण्डन करते हुए पंजाब भाजपा के महासचिव अनिल सरीन (Punjab BJP General Secretary Anil Sarin) ने इसे महज अफवाह करार दिया है। अनिल सरीन ने शुक्रवार को इस खबर को बेबुनियाद और झूठा बताया और कहा कि उनके इस्तीफे की खबर महज अफवाह है और यह विपक्षी दलों द्वारा फैलाया जा रहा सरासर झूठा प्रचार है। सुनील जाखड़ भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं और अध्यक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सुबह से ही यह खबर वायरल हो रही है कि पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि श्री जाखड़ की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब महासचिव अनिल सरीन ने इस खबर को अफवाह बताया है।
यह भी कहा जा रहा है कि सुनील जाखड़ के इस्तीफे के पीछे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू का हाथ है। क्योंकि लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी ने बिट्टू को राज्य मंत्री बनाया था । इसके बाद से ही वह पार्टी से नाराज चल रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफे की पेशकश की है। श्री जाखड़ ने जुलाई से ही पार्टी से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।
सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबरों के बीच पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन पर तंज कसा है। राजा वडिंग ने सुनील जाखड़ को टैग करते हुए लिखा कि “मिस्टर सुनील जाखड़ आल द बेस्ट, व्हेयर इज नेक्स्ट।” सुनील जाखड़ ने 2022 में कांग्रेस से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वह 19 मई को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद भाजपा ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पंजाब का अध्यक्ष बनाया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 27 , 2024, 03:16 PM