हैदराबाद। तेलंगाना सरकार (Telangana government) ने हैदराबाद की निजाम के शासन से मुक्ति की 76वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंगलवार को राज्य भर में ‘लोक शासन दिवस (Lok Shasan Diwas)’ मनाया। मुख्य कार्यक्रम नामपल्ली के पब्लिक गार्डन में हुआ। यहां मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी (Chief Minister A. Revanth Reddy) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, पुलिस की सलामी ली और भाषण दिया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने गन पार्क में राज्य के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री रेड्डी ने 17 सितंबर, 1948 के ऐतिहासिक दिन का जिक्र किया, जब तेलंगाना के लोगों ने सशस्त्र और सांस्कृतिक दोनों आंदोलनों के समर्थन से निज़ाम की राजशाही को उखाड़ फेंका था। उन्होंने कवि दशरथी कृष्णमाचार्य की रचना का हवाला दिया और इसे राजशाही तथा तानाशाही के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष जाति, धर्म और क्षेत्र से परे था, जिसने लोगों को स्वतंत्रता तथा आत्म-सम्मान की खोज में एकजुट किया। उन्होंने शहीदों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।
उन्होंने आज के दिन को ‘विलय दिवस’ अथवा ‘मुक्ति दिवस’ के रूप में मनाये जाने को लेकर लंबे समय से चल रही बहस के बारे में कहा कि वर्तमान सरकार ने बहुत विचार-विमर्श करने के बाद ही, इस दिन को आधिकारिक तौर पर 'लोक शासन दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है। यह निर्णय राज्य के लोगों की एकता का सम्मान करता है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Sep 17 , 2024, 03:44 PM