रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोगों के बीच सनातन का सहारा लेकर झूठ और भ्रम (lies and confusion) फैलाने की कोशिश कर रही है।
श्री बघेल ने बालोद जिले के गुरुर ब्लाक के ग्राम जेवरतला में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा,“भाजपा लोगों के बीच सनातन का सहारा लेकर झूठ और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, जिसे हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। अगर हमने इसे स्वीकार किया, तो इससे आने वाले दिनों में सामाजिक व्यवस्था पर प्रहार होगा।”
उन्होंने कहा,“एक लोटा जल चढ़ा दो और जीवन में कुछ काम मत करो, बच्चों को मत पढ़ाओ, खेत में काम मत करो, बस एक लोटा जल चढ़ा दो, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस तरह की धारणा लोगों में बनी हुई है।” उन्होंने कहा,“इसे हम आस्था नहीं कह सकते हैं। यह आस्था नहीं, बल्कि भाजपा द्वारा फैलाया गया अंधविश्वास है।” श्री बघेल ने मंगलवार को सनातन धर्म का जिक्र करके भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों के बीच सनातन का सहारा लेकर झूठ और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Sep 17 , 2024, 03:38 PM