देहरादून, 09 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार में अब अपने चरम पर पहुंच गया है। राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के पास प्रचार के लिए अब केवल चार दिन बचा है। राजनीतिक दलों ने अब अपनी पूरी ताकत इनमें झोंक दी है। सभी पार्टी के बड़े नेता अपने-अपने उम्मीदवारों को जीतने के लिए यहां जुट रहे हैं। हालांकि कोरोना प्रोटोकॉल के कारण भीड़ ज्यादा इकट्ठा नहीं किया जा रहा है, लेकिन छोटी-छोटी सभाओं और वर्चुअल रैलियों के माध्यम से पार्टी के समर्थन में कोई कसर भी नहीं छोड़ा जा रहा है।
स्टार प्रचारकों या कहें पार्टी के बड़े नेताओं के उत्तराखंड के जुटान में इस बार फिर भाजपा ने बाजी मार ली है। चुनाव की घोषणा के बाद स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अभी तो दो वर्चुअल जन सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। उनकी यह जन सभा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर-नैनीताल लोकसभा सीट पर क्रमशः छह और आठ फरवरी को हो चुका है। इस वर्चुअल जन सभा को लोकसभा के संबंधित सभी विधानसभाओं में प्रधानमंत्री ने एक साथ संबोधित किया। अगले दो दिन का कार्यक्रम उनका तय हो चुका है।
प्रधानमंत्री मोदी 10 और 11 फरवरी को क्रमशः श्रीनगर एवं अल्मोड़ा आएंगे। अभी तक के तय कार्यक्रम के मुताबिक यहां वे जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री ने भी कल उधमसिंह नगर-नैनीताल लोकसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करते दिया है। पार्टी उनसे एक और दिन का समय मांग रही है, जो अभी तय नहीं हुआ है। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने भी रुद्रप्रयाग में डोर टू डोर कैंपेन कर चुके है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी दो दिन उत्तराखंड में प्रचार कर जा चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल दो जनसभाओं को संबोधित किया। आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी पार्टी की दृष्टि पत्र जारी करने देहरादून पहुंचे रहे हैं।
इनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 फरवरी को उत्तराखंड आ रहे हैं। पार्टी के मुताबिक अभी तक उनके 3 जनसभाएं उत्तराखंड में तय की गई हैं। मुख्यमंत्री योगी उस दिन पौड़ी जिले के कोटद्वार विधानसभा, ऊधमसिंह नगर के खटीमा विधानसभा और हरिद्वार जिले के रुड़की विधानसभा सीट में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। योगी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही चुनौतीपूर्ण सीट कोटद्वार में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। इस सीट पर हरक सिंह के कांग्रेस में जाने के बाद पार्टी ने ऋतु खंडूरी को उम्मीदवार बनाया है। इनके अलावा कई अन्य केंद्रीय मंत्री, अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री संसद भाजपा उम्मीदवार के प्रचार के लिए पहुंचने वाले हैं।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री से एक और दिन के लिए समय मांगा जा रहा है। यदि समय मिल जाता है तो कार्यक्रम तय किया जायेगा।
कांग्रेस की और से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 02 फरवरी को पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर जा चुकी हैं। उसी दिन उन्होंने देहरादून में एक जनसभा को भी संबोधित किया था। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी उत्तराखंड के हरिद्वार में जनसभा को संबोधित कर जा चुके हैं। इन दोनों नेताओं का फिर से पार्टी ने कार्यक्रम तय किया है। 10 फरवरी को राहुल गांधी तो 11 फरवरी को प्रियंका वाड्रा फिर से पार्टी के प्रचार के लिए उत्तराखंड आ रही हैं। इनके अलावा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट देहरादून में प्रेस वार्ता कर जा चुके हैं।
भाजपा-कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी भी इस चुनाव में पूरी तैयारी के साथ लगे हुए हैं। पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड का कई दौरा कर चुके हैं। सात फ़रवरी से वे तीन दिन के दौरे पर यहीं हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी का 10 विजन भी जनता के सामने रखा। आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय भी यहां का दौरा कर चुके हैं। इस तरह से देखा जाए तो प्रचार के अंतिम चरण में पार्टियों ने अपने शीर्ष नेताओं के साथ पूरी ताकत झोंक दी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 09 , 2022, 12:56 PM