कासगंज, 09 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश की 18वीं विधानसभा गठन के लिए होने जा रहे चुनाव में जिले के 10,32,230 मतदाता अपन-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 5,51,230 पुरुष, 4,80,950 महिलाएं एवं 50 अन्य मतदाता 20 फरवरी को जिले में होने वाली तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया के दौरान अपना मत देंगे।
जिले में तीसरे चरण का मतदान होना है। इसके लिए प्रशासनिक एवं राजनीतिक प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। प्रत्याशी चुनाव मैदान में मतदाताओं को लुभाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। जबकि प्रशासन शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए अपनी योजना तैयार कर रहा है। जिले में कुल 10,32,231 जिनमें 5,51,230 पुरुष एवं 4,80,950 महिलाएं मतदाता हैं। जबकि 50 अन्य मतदाता भी शामिल है। जिले में 80 वर्ष से अधिक के 17,970 एवं दिव्यांग 11,233 मतदाता हैं, जो तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय रूप में उतरे कुल 37 प्रत्याशियों के भाग्य की इबारत लिखेंगे।
विधानसभा बार मतदाताओं पर नजर डाली जाए तो कासगंज में कुल मतदाता 3,63,497 इनमें 1,93,691 पुरुष, 1,69,797 महिला एवं नौ अन्य मतदाता हैं। अमापुर विधानसभा क्षेत्र में 3,10,083 कुल मतदाता है। जिनमें से 1,66,193 पुरुष मतदाता, 1,43,871 महिला एवं 19 अन्य मतदाता है। पटियाली विधानसभा क्षेत्र में 3,58,650 कुल मतदाता हैं। जिनमें 1,93,146 पुरुष 1,67,282 महिला एवं 22 अन्य मतदाता है। जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 09 , 2022, 12:49 PM