Selja: विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं सैलजा!

Thu, Sep 12 , 2024, 06:25 AM

Source : Uni India

चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव (Congress General Secretary) एवं सिरसा सीट से लोक सभा सदस्य कुमारी सैलजा (Kumari Selja) ने वीरवार को माना कि वह विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं। सैलजा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी विधानसभा चुनाव लड़ने (To contest assembly elections) की इच्छा थी और यह बात उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही कहनी शुरू की थी। उन्होंने कहा कि इच्छा व्यक्त करना कोई गलत बात नहीं है, फैसला तो हाईकमान को करना है।

टिकट वितरण में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर कोई अपने कार्यकर्ताओं की पैरवी करता है और दावेदार अनेक होते हैं, लेकिन हाईकमान एक के नाम का चयन करता है। उन्होंने कहा कि लेकिन हाईकमान जिसे चुनता है, वह पार्टी का उम्मीदवार होता है, जिसे जिताने के लिये हर कार्यकर्ता कार्य करता है। यह पूछने पर कि हाईकमान क्या होता है, उन्होंने कहा, “ हाईकमान हाईकमान होता है, जैसे सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे। ”


कुछ दिन पहले उनके इस्तीफे को लेकर चली खबरों को लेकर उन्होंने कहा कि जो कुछ भी दिखाया गया है, वह तीन साल पहले की बात है, जब उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह (Minister Bhupendra Singh) हुड्डा गुट को अधिक टिकट मिलने पर मुख्यमंत्री कैसे चुना जायेगा, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई बार कह चुकी हैं कि मुख्यमंत्री का फैसला हाईकमान ही करता है। हरियाणा का इतिहास उठाकर देख लें कि नेता कैसे चुना जाता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस में सब एक साथ मिलकर पार्टी के लिये काम करते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups