नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अल्पसंख्यक मोर्चा (Minority Front) ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में रविवार को विशेष सदस्यता अभियान चला कर ढाई हजार से अधिक मुस्लिम समुदाय (More Muslim community) के लोगों को भाजपा से जोड़ा। मोर्चा ने देश भर में 50 लाख से अधिक मुस्लिमों को भाजपा में शामिल करने की योजना बनाई है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज़ (Minority Front) ने आज यहां कहा कि भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान 2024 देश भर में चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत करोड़ों लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश की टीम भी लगातार सदस्यता अभियान को आगे बढ़ा रही है और लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला रही है। जिसमें स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और भाजपा के सदस्य बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मोर्चे के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनीस अब्बासी के नेतृत्व में आज दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाह के पास स्थित गालिब अकादमी के बाहर सदस्यता अभियान कैंप लगाया गया । कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने किया। इस मौक़े पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनीस अब्बासी, महामंत्री फैसल मंसूरी, शबाना रहमान, नईम सेफी, जिला अध्यक्ष वकील कुरैशी, दिलशाद, शौकीन आदि मौजूद रहे।
अनीस अब्बासी (Anees Abbasi) ने बताया कि सदस्यता अभियान कैंप में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी की मौजूदगी में 2500 अल्पसंख्यकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। भाजपा का सदस्य बनने को लेकर अल्पसंख्यकों में काफ़ी उत्साह दिखाई दे रहा है।
इस मौक़े पर श्री जमाल सिद्दीकी ने कहा कि मोर्चा द्धारा देश भर में सदस्यता अभियान 2024 चलाया जा रहा है।अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम देशभर में लगातार अल्पसंख्यक समाज के लोगों के बीच में जाकर उन्हें भाजपा का सदस्य बना रही है।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा का 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। आज मुस्लिम समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ भारी संख्या में जुड़ रहे है और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। आवश्यकता उनके बीच जाने की है ताकि आगामी चुनावों में वो लोग भी अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभा कर प्रधानमंत्री के हाथों को और मजबूत कर सकें।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Sep 08 , 2024, 10:27 AM