महानगर संवाददाता, मुंबई। कर्नाटक में हिजाब प्रकरण को लेकर शुरू हुए विवाद का असर महाराष्ट्र में नजर आया। बीड के एक चौक में हिजाब के समर्थन में एक पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में पहले हिजाब फिर किताब लिखा गया है।
बता दें कि कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर जबरदस्त हंगामा जारी है और राज्य सरकार ने अगले तीन दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद करने का निर्देश दिया है।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने ट्वीट में कहा कि कर्नाटक में हिजाब प्रकरण को लेकर शुरु विवाद दुर्भाग्यजनक है। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह का वाद-विवाद का निर्माण नहीं होना चाहिए। कर्नाटक हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई शुरु है। वलसे पाटिल ने महाराष्ट्र की जनता से अपील की है कि वे इस विषय को ज्यादा महत्व नहीं दे। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी काम नहीं करें, जिससे धार्मिक कटुता का निर्माण हो।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 08 , 2022, 10:33 AM