किसानों की आमदनी नहीं हुई दोगुनी, कांग्रेस निकालेगी हर जिले में ‘किसान न्याय यात्रा’ : पटवारी

Fri, Sep 06 , 2024, 02:55 AM

Source : Uni India

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) जीतू पटवारी (Jeetu Patwari) ने राज्य सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि पार्टी हर जिले में 'किसान न्याय यात्रा (Kisan Nyay Yatra)' निकालेगी। पटवारी ने यहां संवाददाताओं से चर्चा में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने किसानों की आमदनी दोगुना करने की बात कही थी, मगर नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि देश के किसानों की औसत आमदनी 27 रूपये प्रतिदिन रह गई है और औसत कर्ज प्रति किसान 74 हजार रूपये हो गया है।

 बीते दस वर्षों में खेती की लागत 25 हजार रूपये हेक्टेयर बढ़ा दी गई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए प्रदेश के किसानों से अपने घोषणा-पत्र में झूठ बोला कि चुनाव जीतने पर गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रूपये प्रति क्विंटल और धान का समर्थन मूल्य 3100 रूपये प्रति क्विंटल किया जायेगा। भाजपा ने चुनाव जीतते ही किसानों को धोखा दे दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के माध्यम से सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की बात की है, लेकिन मध्यप्रदेश को इस योजना से बाहर रखा गया है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार उपरोक्त सभी कारणों की वजह से किसानों की फसलों के लिए समर्थन मूल्य के कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस इस मांग को और किसानों के साथ हो रहे अन्याय को मुखरता से उठाएगी और प्रदेश के हर जिले में किसान न्याय यात्रा निकालेगी। इसका आगाज 10 सितम्बर को मंदसौर जिले के गरोठ से किया जायेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups