शर्मा ने शेजवार को दिलाई पार्टी की सदस्यता

Fri, Sep 06 , 2024, 11:15 AM

Source : Uni India

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) ने आज पार्टी के संगठन पर्व के तहत चल रहे सदस्यता अभियान के दौरान राज्य के पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ सदस्य गौरीशंकर शेजवार (Gaurishankar Shejwar) को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 शर्मा शेजवार के भाेपाल स्थित निवास पर पहुंचे और उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में पार्टी का सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ नेताओं को पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है।

पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी, जिसके बाद आज श्री शेजवार को सदस्यता दिलाई गई है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश में पार्टी का ये अभियान रिकॉर्ड बनाएगा। शेजवार लंबे समय तक पार्टी की पूर्ववर्ती सरकारों में मंत्री रहे हैं। वे राज्य की सांची विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते थे। वर्तमान में सांची से डॉ प्रभुराम चौधरी भाजपा विधायक हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups