चेन्नई, 08 फरवरी (वार्ता) तमिलनाडु में 21 नगर निगमों, 138 नगर पालिकाओं, 490 नगर पंचायतों तथा 649 शहरी स्थानीय निकायों के लिए 19 फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए कुल 57,778 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के लिए कुल 74,416 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 2,062 नामांकन पत्र जांच के दौरान खारिज कर दिए गए और 14,324 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए, जिसके बाद 57,778 उम्मीदवार मैदान में हैं।
चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुल 218 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस स्थानीय निकाय चुनावों में 12,607 पदों के लिए मतदान होना है, जिसमें 1,374 निगम वार्ड सदस्य, 3,843 नगर पालिका वार्ड सदस्य और 7,621 नगर पंचायत सदस्य पद शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों 19 फरवरी को मतदान तथा 22 फरवरी को मतगणना होंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 08 , 2022, 06:08 AM