भजनलाल ने भाजपा की सदस्या ग्रहण करके राजस्थान में सदस्यता अभियान का किया आगाज

Tue, Sep 03 , 2024, 03:10 AM

Source : Uni India

जयपुर।  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Chief Minister Bhajan Lal Sharma) ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण करके प्रदेश में पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज किया। शर्मा ने इस मौके भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले भाजपा की सदस्यता (membership of BJP) ग्रहण करके प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत की। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डा प्रेम चंद बैरवा ने भी सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान श्री शर्मा, श्री राठौड़, श्रीमती दिया कुमारी एवं डा बैरवा ने अपने सदस्यता प्रमाण पत्र भी दिखाये।

इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि हम राजनीति देश एवं प्रदेश बदलने के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि देश को किस तरह एवं कैसे बनाया जाये, यह हमारी सोच है। हर व्यक्ति आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। युवा, मजदूर और किसान आगे बढ़ेंगे तो देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं एवं सामाजिक सरोकार के माध्यम से हर व्यक्ति तक पहुंचने का काम किया गया है।

उन्होंने इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि दलित, पिछड़ा सहित किसी भी समाज एवं वर्ग का व्यक्ति इस अभियान में नहीं बचना चाहिए कि वह हमारा सदस्य नहीं हो। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह अभियान दुनिया का सबसे बड़ा अभियान बने एवं घर घर जाकर सदस्य बनाये और लक्ष्य को सवाया करने का काम भी करेंगे।

इससे पहले श्री राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस अभियान के तहत लक्ष्य को सवाया कर दिया गया हैं और इसके तहत अब प्रदेश में सवा करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अभियान को मूर्त रुप देना है। उन्होंने देश में 140 करोड़ जनता को भाजपा का परिवार बताते हुए कहा कि वे इसे परिवार मानकर चलते हैं और हम दुनिया में भारत का मान बढ़े, यह ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं। हम किसी तरह की राजनीति एवं भेदभाव नहीं करते, विकास में कोई राजनीति नहीं करते और सर्वांगीण विकास की बात करते हैं।

इस अवसर पर अभियान के संयोजक डा अरुण चतुर्वेदी ने अभियान के बारे में बताया। इस मौके अभियान की सह संयोजक अनीता भदेल, कई मंत्री, विधायक एवं राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी तथा भाजपा के कई पदाधिकारी एवं लोग मौजूद थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups