बिहार के विकास में विकास मित्र की भूमिका महत्वपूर्ण : मंत्री

Sat, Aug 31 , 2024, 02:43 AM

Source : Uni India

दरभंगा। बिहार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग (Caste and Tribe Welfare Department) के मंत्री जनक राम ने आज कहा कि बिहार के विकास में विकास मित्र (development of Bihar) की भूमिका महत्वपूर्ण है। जनक राम ने शनिवार को प्रेक्षागृह, दरभंगा में दरभंगा जिला के सभी विकास मित्रों के संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं जो चलाई जा रही है, विकास मित्र महादलित टोलों में जाकर लोगों को जानकारी देंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लाभुक योजनाओं का लाभ ले सके। 

उन्होंने कहा कि कल्याण विभाग (Welfare Department) का प्रखंड स्तर पर 50 लाख की राशि से एक भवन निर्माण किया जाएगा, जिसमें प्रखंड कल्याण पदाधिकारी का कार्यालय होगा और विकास मित्रों की बैठक के लिए सभा भवन होगा। मंत्री ने कहा कि विकास मित्रों की मृत्यु की स्थिति में उनके योग्य आश्रितों को विकास मित्र के नियोजन में प्राथमिकता का प्रावधान करने का प्रयास करेंगें। 

महादलितों के लाभ की योजनाएं का क्रियान्वयन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के माध्यम से हो, इसके लिए सरकार से बात करेंगें। सामुदायिक भवन सह वर्कशेड की योजना लाई जाएगी, जिसमे विकास मित्र को अभिकर्ता बनाए जाने का प्रावधान रहेगा।प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के लिए वाहन के प्रावधान के लिए प्रयास किया जाएगा। मंत्री जनक राम ने कार्यक्रम के समापन के बाद विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी पदाधिकारीयों को निर्देश दिया कि सरकार की जो योजनाऐं चलाई जा रही है, इसका लाभ पात्र लाभुक को शत-प्रतिशत मिले।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Rajesh Banik passes away: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट जगत शोक में; पूर्व क्रिकेटर की भयानक हादसे में मौत, अंडर-19 टीम को रिप्रेजेंट किया था
केरल भाजपा ने राज्य कल्याणकारी योजनाओं को कहा चुनावी नाटक! केरल पर छह लाख करोड़ रुपये के भारी कर्ज का आरोप लगाया 
कॉन्ट्रेक्टर से हफ्ता मिल रहा है क्या? बैतूल-भोपाल हाईवे की बदहाली पर फूटा गडकरी का गुस्सा! अधिकारियों पर सीधा निशाना
संदिग्ध आईएस नेटवर्क के खुलासे के बाद सात जिलों में बढ़ी चौकसी! इन खुलासों से गंभीर सुरक्षा चिंतायें पैदा हुई हैं : अधिकारी 
Gahirmatha Marine Sanctuary fishing ban: ओलिव रिडले कछुओं की सुरक्षा के लिए गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups