Jharkhand Government: रामदास सोरेन ने झारखंड सरकार में काबीना मंत्री के रूप में शपथ ली

Fri, Aug 30 , 2024, 02:25 AM

Source : Uni India

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के वरिष्ठ नेता और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन (MLA Ramdas Soren) ने राज्य सरकार में काबीना मंत्री के रूप में आज यहां शपथ ली। राज्यपाल संतोष गंगवार ने रामदास सोरेन मंत्री के पद एवं गपोनीयता की शपथ दिलायी। रामदास सोरेन को चंपई सोरेन (Champai Soren) की जगह झारखंड सरकार (Jharkhand government) का मंत्री बनाया गया है।

राजभवन में यहां आयोजित समारोह में झारखंड सरकार के मंत्रियों के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के सहयोगी दलों कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता भी शामिल हुए। झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने रामदास सोरेन को मंत्री नियुक्त किये जाने का पत्र पढ़ा। इसके बाद राज्यपाल ने रामदास सोरेन को कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री और जल संसाधन विभाग तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री चंपाई सोरेन ने 29 अगस्त को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था । झारखंड सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना रात में ही जारी कर दी गई। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि चंपाई सोरेन 29 अगस्त 2024 के प्रभाव से राज्य के मंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्य नहीं रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Rajesh Banik passes away: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट जगत शोक में; पूर्व क्रिकेटर की भयानक हादसे में मौत, अंडर-19 टीम को रिप्रेजेंट किया था
केरल भाजपा ने राज्य कल्याणकारी योजनाओं को कहा चुनावी नाटक! केरल पर छह लाख करोड़ रुपये के भारी कर्ज का आरोप लगाया 
कॉन्ट्रेक्टर से हफ्ता मिल रहा है क्या? बैतूल-भोपाल हाईवे की बदहाली पर फूटा गडकरी का गुस्सा! अधिकारियों पर सीधा निशाना
संदिग्ध आईएस नेटवर्क के खुलासे के बाद सात जिलों में बढ़ी चौकसी! इन खुलासों से गंभीर सुरक्षा चिंतायें पैदा हुई हैं : अधिकारी 
Gahirmatha Marine Sanctuary fishing ban: ओलिव रिडले कछुओं की सुरक्षा के लिए गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups