राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर हैरिस का पहला साक्षात्कार बोरिंग: ट्रंप

Fri, Aug 30 , 2024, 11:13 AM

Source : Uni India

वाशिंगटन . अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी एवं मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Vice President Kamala Harris) के पहले साक्षात्कार को 'बोरिंग' करार दिया है। श्री ट्रंप ने सीएनएन के साथ सुश्री हैरिस का साक्षात्कार प्रसारित होने के बाद ट्रुथसोशल पर 'बोरिंग' पोस्ट किया।

साक्षात्कार में पश्चिम एशिया संघर्ष (West Asia conflict) पर सुश्री हैरिस के रुख पर केवल एक विदेश नीति का प्रश्न शामिल था, जिसमें रूस या चीन का कोई उल्लेख नहीं था। इसमें अमेरिका में महंगाई और आव्रजन संकट जैसे घरेलू मुद्दों को भी शामिल किया गया था। सुश्री हैरिस ने इस अवसर का उपयोग आव्रजन बिल की विफलता और कोविड-19 संकट से निपटने जैसे विषयों पर श्री ट्रंप की आलोचना करने के लिए किया।

सुश्री हैरिस और मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़ ने सीएनएन के मुख्य राजनीतिक संवाददाता डाना बैश द्वारा लिये गये साक्षात्कार में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर को होने वाले हैं, जिसमें सुश्री हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैं और श्री ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Rajesh Banik passes away: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट जगत शोक में; पूर्व क्रिकेटर की भयानक हादसे में मौत, अंडर-19 टीम को रिप्रेजेंट किया था
केरल भाजपा ने राज्य कल्याणकारी योजनाओं को कहा चुनावी नाटक! केरल पर छह लाख करोड़ रुपये के भारी कर्ज का आरोप लगाया 
कॉन्ट्रेक्टर से हफ्ता मिल रहा है क्या? बैतूल-भोपाल हाईवे की बदहाली पर फूटा गडकरी का गुस्सा! अधिकारियों पर सीधा निशाना
संदिग्ध आईएस नेटवर्क के खुलासे के बाद सात जिलों में बढ़ी चौकसी! इन खुलासों से गंभीर सुरक्षा चिंतायें पैदा हुई हैं : अधिकारी 
Gahirmatha Marine Sanctuary fishing ban: ओलिव रिडले कछुओं की सुरक्षा के लिए गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups