Yogi: समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, कारनामे काले: योगी

Thu, Aug 29 , 2024, 06:23 AM

Source : Uni India

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने गुरुवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की टोपी लाल, लेकिन कारनामे काले हैं। कानपुर के लिये साढ़े सात सौ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के अवसर पर राजकीय इंटर कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम में  योगी के निशाने पर कांग्रेस और सपा रहीं। उन्होने कहा कि सपा के कारनामों से हर कोई परिचित है। इतिहास के पन्नों को उलटेंगे तो काले कारनामों से इनका इतिहास भरा है वहीं यहां से चंद कदम की दूरी पर ‘लाल ईमली’ जो कभी कानपुर की पहचान हुआ करती थी, वह कांग्रेस के भ्रष्टाचार (Congress corruption) की प्रतीक बनी खड़ी है।
 
अवैध कब्जे के कारण सजा काट रहे सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी का नाम लिये बगैर उन्होने कहा कि इनकी वजह से सीसामऊ की जनता को उपचुनाव का सामना करना पड़ रहा है। सपा के लोग इतिहास की पुनरावृत्ति कर रहे हैं। गुंडागर्दी, अराजकता, बेटी-व्यापारी की सुरक्षा पर खतरा पैदा करना इनकी पहचान थी। इनका दिखाने वाला और असली चेहरा अलग है।

मुख्यमंत्री ने एक हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र, 5027 लाभार्थियों को 191 करोड़ का ऋण और 8087 युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किया और लोकसभा चुनाव में कानपुर से रमेश अवस्थी व अकबरपुर से देवेंद्र सिंह 'भोले' की जीत के लिए आभार जताया।

योगी ने कहा कि सपा वाले गरीबों की संपत्ति पर कब्जा व दंगे भड़काते हैं। यहां उस दिन दंगे भड़काने की साजिश हो रही थी, जब इसी माटी के सपूत राष्ट्रपति कानपुर आए थे, तब सीसामऊ का सपा विधायक सीसामऊ व कानपुर को दंगे की आग में झोंकने की साजिश कर रहा था। अब वह अपने कृत्यों की सजा भुगत रहा है। जनता-जनार्दन ने जनादेश पांच वर्ष के लिए दिया, लेकिन अब उपचुनाव झेलना पड़ रहा है। जब भी मौका मिलता है तो सपा अराजकता की मंशा को जाया नहीं होने देती।

उन्होने कहा कि अयोध्या में सपा नेता निषाद बेटी की इज्जत से खिलवाड़ करता है, लेकिन सपा मुखिया बेशर्म के खिलाफ कार्रवाई की बजाय बेशर्मी से उसका समर्थन कर रहे थे। लखनऊ में एक बेटी पिता के साथ बाइक से जा रही थी, लेकिन बरसात में पानी भरने पर सपा के गुंडे बेटी को गिराने का कार्य करते थे। तब इनके एक नेता ने सदन में कहा था कि सद्भावना ट्रेन चलनी चाहिए, तब मैंने कहा कि माफिया-गुंडों के लिए सद्भावना नहीं, बुलेट ट्रेन चलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा का तीसरा मॉडल कन्नौज में दिखा। नवाब ब्रांड ही इनकी असली पहचान है। यह अनैतिक तरीके से अर्जित की गई संपत्ति के माध्यम से बेटियों के इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हैं। यह आरोपी भी सपा से जुड़ा है। इनके पन्नों को उलटेंगे तो काले कारनामों से इनका इतिहास भरा है। समाजवादी पार्टी की टोपी लाल, लेकिन कारनामे काले हैं।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार सुरक्षा, सुशासन व विकास का मॉडल दिया है। आपका वर्तमान उज्ज्वल और भविष्य की नई आकांक्षा के साथ आगे बढ़े। इस विश्वास के साथ डबल इंजन सरकार प्रदेश में कार्य कर रही है। 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश पहचान के लिए मोहताज था। अराजकता-गुंडागर्दी यूपी की पहचान बन चुकी है। त्योहारों के पहले दंगे होते थे। बेटी-व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। प्रदेश में कोई आना नहीं चाहता था, नौजवान यूपी के बाहर जाता था, उसके सामने पहचान का संकट था। पीएम मोदी के आह्वान पर जनता ने 2017 में प्रदेश में भाजपा को जनादेश दिया। साढ़े सात वर्ष में प्रदेश ने लंबी दूरी तय की। विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था का मॉडल अब उत्तर प्रदेश तय करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाल इमली कानपुर की पहचान बन चुकी थी, लेकिन यह बंद हो गई है। यह कांग्रेस के बेईमानी व भ्रष्टाचार का स्मारक बन चुका है। नौजवानों को यहां नौकरी व रोजगार मिलना चाहिए था। हजारों लोगों के परिवार का पेट भरा जाना चाहिए था, लेकिन आज वह लाल इमली इनके भ्रष्टाचार का स्मारक बनकर चिढ़ा रही है। हमारी सरकार लाल इमली के पुनरोद्धार के बड़े पैकेज के साथ बढ़ने जा रही है। हमारी सरकार ने सिक यूनिट को पूरी लैंड व पुनरोद्धार के पैकेज का कार्य बढ़ाया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिना सिफारिश और घूस दिए साढे़ सात वर्ष में साढ़े छह लाख नौजवानों ने सरकारी नौकरी प्राप्त की। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को सरकार सीधे जेल में डालती है। उनके बाप-दादा, पुरखों की जमीन जब्त करके गरीबों में बंटवा रहे हैं। युवाओं के नौजवानों के हाथ को काम चाहिए।

उन्होने कहा कि कानपुर की माटी के लाल सतीश महाना (Satish Mahana) उप्र विधानसभा के अध्यक्ष हैं। 2017 से 2022 तक औद्योगिक विकास मंत्री के रूप में उन्होंने शानदार कार्य किया। पीएम मोदी के विजन के अनुसार उन्होंने कानपुर को डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग के नोड के रूप में विकसित करने के कार्यक्रम को बढ़ाने में योगदान दिया। नवंबर 2017 में मैंने कहा कि औद्योगिक निवेश होना चाहिए। उस समय 20 हजार करोड़ का लक्ष्य था, लेकिन कानून व्यवस्था की सुदृढ़ स्थिति की बदौलत इस बार यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

योगी ने कहा कि दो वर्ष के अंदर दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं। 60,200 से अधिक नौजवानों के लिए पुलिस भर्ती की प्रक्रिया जारी है। पांच दिन में लिखित परीक्षा हो रही है। परिंदा पर भी नहीं मार सकता। दुस्साहस करने वालों को आजीवन कारावास, एक करोड़ जुर्माना व संपत्ति जब्ती कराएंगे। दो वर्ष के अंदर यूपी पुलिस में एक लाख नौजवानों की भर्ती होने जा रही है। 20 फीसदी केवल बेटियों को भर्ती करेंगे, जिससे सपा से जुड़े उदंड शोहदों की गुंडागर्दी का उपचार बेटियां सड़कों पर करेगी। उन्होने कहा कि निवेश के प्रस्तावों से एक करोड़ से अधिक नौजवानों को नौकरी देने जा रहे हैं। 50 लाख नौजवानों को प्रधानमंत्री मुद्रा 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Rajesh Banik passes away: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट जगत शोक में; पूर्व क्रिकेटर की भयानक हादसे में मौत, अंडर-19 टीम को रिप्रेजेंट किया था
केरल भाजपा ने राज्य कल्याणकारी योजनाओं को कहा चुनावी नाटक! केरल पर छह लाख करोड़ रुपये के भारी कर्ज का आरोप लगाया 
कॉन्ट्रेक्टर से हफ्ता मिल रहा है क्या? बैतूल-भोपाल हाईवे की बदहाली पर फूटा गडकरी का गुस्सा! अधिकारियों पर सीधा निशाना
संदिग्ध आईएस नेटवर्क के खुलासे के बाद सात जिलों में बढ़ी चौकसी! इन खुलासों से गंभीर सुरक्षा चिंतायें पैदा हुई हैं : अधिकारी 
Gahirmatha Marine Sanctuary fishing ban: ओलिव रिडले कछुओं की सुरक्षा के लिए गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups