Barsat: कंगना रनौत के बयान उसके मानसिक असंतुलन को दर्शाते हैं: बरसट

Wed, Aug 28 , 2024, 06:21 AM

Source :

चंडीगढ़।आम आदमी पार्टी पंजाब (Aam Aadmi Party Punjab) के महासचिव एवं पंजाब मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचंद सिंह बरसट (Harchand Singh Barsat) ने बुधवार को भाजपा सांसद कंगना रनौत (BJP MP Kangana Ranaut) द्वारा दिये बयानों की कड़ी आलोचना करते हुये कहा कि कंगना द्वारा लगातार पंजाब का माहौल खराब करने के लिये दिये जा रहे बयान असल में पंजाब के प्रति भाजपा की सोच को दर्शाते हैं और यह कोई पहली घटना नहीं है।

 बरसट ने कहा कि किसान आंदोलन किसानों, मजदूरों, आढ़तियों और पंजाब के सभी वर्गों के लोगों का पवित्र आंदोलन था, जिसे भाजपा की शह पर आंदोलन के दौरान और बाद में बदनाम करने की कोशिशें लगातार जारी हैं। इसे न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर से समर्थन मिला था। लाखों लोगों के लिये रोजाना लंगर बांटा जाता रहा, पर फिर भी कंगना की तरफ से इस तरह का बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे लोगों के दिलों में पंजाब के प्रति नफरत पैदा करने की भाजपा की नीति का पता चलता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कंगना रनौत (BJP Kangana Ranaut) के बयानों से अपना पल्ला झाड़कर उसे फटकार लगा रही है, जोकि सिर्फ एक दिखावा है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता पहले भी किसानों को आतंकवादी करार देते आये हैं, लेकिन भाजपा ने उनके खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा को चाहिये कि वह इस बयान की जिम्मेदारी ले, अन्यथा कंगना के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Rajesh Banik passes away: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट जगत शोक में; पूर्व क्रिकेटर की भयानक हादसे में मौत, अंडर-19 टीम को रिप्रेजेंट किया था
केरल भाजपा ने राज्य कल्याणकारी योजनाओं को कहा चुनावी नाटक! केरल पर छह लाख करोड़ रुपये के भारी कर्ज का आरोप लगाया 
कॉन्ट्रेक्टर से हफ्ता मिल रहा है क्या? बैतूल-भोपाल हाईवे की बदहाली पर फूटा गडकरी का गुस्सा! अधिकारियों पर सीधा निशाना
संदिग्ध आईएस नेटवर्क के खुलासे के बाद सात जिलों में बढ़ी चौकसी! इन खुलासों से गंभीर सुरक्षा चिंतायें पैदा हुई हैं : अधिकारी 
Gahirmatha Marine Sanctuary fishing ban: ओलिव रिडले कछुओं की सुरक्षा के लिए गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups