Haryana Assembly Elections  : दो करोड़ सवा दो लाख मतदाता कर सकेंगे मतदान!

Tue, Aug 27 , 2024, 07:54 AM

Source : Uni India

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly elections) के मद्देनजर मतदाता सूची के मंगलवार को अंतिम प्रकाशन के अनुसार दो करोड़ दो लाख 24,958 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल (Chief Election Officer Pankaj Agarwal) ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्रों (Assembly constituencies) के सभी 20,629 मतदान केंद्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। अग्रवाल ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन पर प्रदेश में 2,02,24,958 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें से 1,07,11,926 पुरूष, 95,12,574 महिलायें और थर्ड जेंडर 458 मतदाता है। उन्होंने बताया कि 18 से 19 आयु वर्ग के 5,01,682 युवा मतदाता है। इसी प्रकार, 1,48,508 दिव्यांग मतदाता, 85 वर्ष से अधिक आयु के 2,30,967 मतदाता हैं। इसके अलावा, 100 वर्ष से अधिक के मतदाताओं की संख्या 8,818 है। इसी प्रकार, 20 से 29 आयु वर्ग के 41,86,591 मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2 अगस्त को प्रारंभिक सूची में 2,01,61,950 मतदाता थे। जिसमें 27 अगस्त को प्रकाशित अंतिम सूची में 2,35,804 नए मतदाता जुडे और 1,72,796 मतदाता सूची से हटा दिये है। अर्थात द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान कुल 63,008 मतदाता सूची में जुड़े।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Rajesh Banik passes away: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट जगत शोक में; पूर्व क्रिकेटर की भयानक हादसे में मौत, अंडर-19 टीम को रिप्रेजेंट किया था
केरल भाजपा ने राज्य कल्याणकारी योजनाओं को कहा चुनावी नाटक! केरल पर छह लाख करोड़ रुपये के भारी कर्ज का आरोप लगाया 
कॉन्ट्रेक्टर से हफ्ता मिल रहा है क्या? बैतूल-भोपाल हाईवे की बदहाली पर फूटा गडकरी का गुस्सा! अधिकारियों पर सीधा निशाना
संदिग्ध आईएस नेटवर्क के खुलासे के बाद सात जिलों में बढ़ी चौकसी! इन खुलासों से गंभीर सुरक्षा चिंतायें पैदा हुई हैं : अधिकारी 
Gahirmatha Marine Sanctuary fishing ban: ओलिव रिडले कछुओं की सुरक्षा के लिए गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups