भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लिए 44 उम्मीदवारों की घोषणा की

Mon, Aug 26 , 2024, 11:53 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों (Jammu and Kashmir assembly elections) के तीन चरणों के लिये अपने 44 उम्मीदवारों के नाम सोमवार को घोषित कर दिये। पार्टी के महासचिव अरुण सिं​ह (Party general secretary Arun Singh) ने यहां बताया कि रविवार रात भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति (BJP's Central Election Committee) की बैठक में इन नामों को स्वीकृति प्रदान की गयी।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में गृह मंत्री अ​मित शाह(Home Minister Amit Shah), भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष, भाजपा महासचिव तरुण चुघ, भाजपा चुनाव प्रभारी राम माधव, केन्द्रीय मंत्री डाॅ. ​जितेन्द्र​ सिंह, जम्मू-कश्मीर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवीन्द्र रैना आदि उपस्थित थे।

पार्टी की ओर से यहां जारी सूची में प्रथम चरण के लिए 15, दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवार घोषित किये गये हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक भट्ट हब्बाकदल से, पाडेर नागसेनी से सुनील शर्मा, डोडा से गजय सिंह राणा, श्री माता वैष्णो देवी से रोहित दुबे, आरएस पुरा-जम्मू दक्षिण से डॉ नरिंदर सिंह रैना शामिल हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups